सोमवार, 15 मार्च 2010

भगत गुरु सुखदेव भजो तुम भगत गुरु सुखदेव !


 मानव धर्म पराकाष्ठा
...........भगत गुरु सुखदेव !
राष्ट्र धर्म पराकाष्ठा
...........भगत गुरु सुखदेव !
पुत्र धर्म पराकाष्ठा
...........भगत गुरु सुखदेव !
बन्धु धर्म पराकाष्ठा
...........भगत गुरु सुखदेव !

भगत गुरु सुखदेव भजो तुम
...........भगत गुरु सुखदेव !

परिभाषा है
जागृति की
...........भगत गुरु सुखदेव !
परिभाषा
है क्रांति की
...........भगत गुरु सुखदेव !
परिभाषा
संग्राम की
...........भगत गुरु सुखदेव !
परिभाषा
बलिदान की
...........भगत गुरु सुखदेव !

भगत गुरु सुखदेव भजो तुम
...........भगत गुरु सुखदेव !

प्रतारितों का त्राण है
...........भगत गुरु सुखदेव !
ज्वलित क्रांति का प्राण है
...........भगत गुरु सुखदेव !
स्वतंत्रता की आन है
...........भगत गुरु सुखदेव !
अमर-अमिट बलिदान है
...........भगत गुरु सुखदेव !

भगत गुरु सुखदेव भजो तुम
...........भगत गुरु सुखदेव !

-प्रकाश 'पंकज'